नीतीश सरकार के मंत्री सुरेश शर्मा मुजफ्फरपुर से चुनाव हार गए हैं।
लालू के समधी चंद्रिका राय परसा से चुनाव हार गए हैं।
अररिया विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आबिदुर रहमान आगे चल रहे हैं।
रानीगंज से जदयू, जोकीहाट से एआईएम, सिकटी से बीजेपी आगे।
नरपतगंज और फारबिसगंज से भाजपा आगे चल रही है।
बिहार चुनाव के अभी तक के रुझान में NDA को बहुमत मिलता दिख रहा है। जीतन राम मांझी चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उदय नारायण चौधरी को हराया। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी किए जा रहे हैं। अबतक घोषित सीटों में से एनडीए को 49, महागठबंधन को 34 और बसपा व दूसरे दलों को 3 सीटें मिली है। इस तरह एनडीए को कुल 125 सीटों पर बढ़त हासिल है। जबकि महागठबंधन प्रत्याशी 108 सीटों पर अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं। अन्य के खाते में 10 सीटें जाती हुई दिख रही हैं।
इस बीच कई दिग्गज चुनाव हार गए हैं। लालू प्रसाद यादव के समधी चंद्रिका राय परसा से चुनाव हार गए हैं। वे जदयू के टिकट पर चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। इधर नीतीश सरकार के मंत्री सुरेश शर्मा मुजफ्फरपुर से चुनाव हार गए हैं।